हिंदी यात्रा वृत्तांतों में जनजीवन और संस्कृति: पर्वतीय अंचल के विशेष संदर्भ में

Authors

  • प्रिया तिवारी
  • डॉ.यतींद्र सिंह कुशवाहा

DOI:

https://doi.org/10.8224/journaloi.v73i4.1105

Abstract

समाज की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है एवं यात्रा वृत्त उसको समझने का सबसे सशक्त माध्यम होता है। यात्रा मनुष्य की आदिम प्रवृत्ति का परिचायक है। प्राचीन काल से ही मनुष्य घुम्मकड़ी प्रवृत्ति का रहा है। प्राचीन काल में मानव फल-फूल, कंदमूल, शिकार आदि की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकता रहता था। मनुष्य की इस घुम्मकड़ी प्रवृत्ति से ही नवीन मानव का विकास हुआ। मनुष्य एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करता था इस यात्रा से संस्कृति एवं कलाओं का भी आदान-प्रदान हुआ, मनुष्य अपने साथ अपनी संस्कृति एवं कलाओं को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर हस्तांतरित करता था। घुम्मकड़ी प्रवृत्ति ही मानव सभ्यता के क्रमिक विकास की जननी है। हिंदी साहित्य में यात्रावृत्त विधा  का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। भारत की भौगोलिक विविधताओं ने विशेष कर पर्वतीय अंचल ने विचारको, लेखकों एवं सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित किया है । पर्वतीय अंचल का सौंदर्य सैलानियों को जितना आकृष्ट करता है उतना ही वहां के निवासियों का जीवन संघर्षमय है। यात्रा साहित्य के द्वारा यात्रावृत्तांंतकार पर्वतीय अंचल की संस्कृति से तो हमें रूबरू करवाता ही है वहां की परिस्थितियों,जनजीवन,कठिनाइयों, लोक परंपराओं आदि का भी अत्यंत जीवंतता  के साथ वर्णन किया है। पर्वतीय जनजीवन की आम समस्या है वहां का मौसम( भूस्खलन बादलों का फटना आदि )इन सब का चित्रण हमें हिंदी यात्रा साहित्य में पर्वतीय अंचल पर लिखे गए यात्रा साहित्य में बखूबी मिलता है।

Author Biographies

प्रिया तिवारी

हिन्दी विभाग, डी.ए-वी. कॉलेज,कानपुर , संबद्ध- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर

डॉ.यतींद्र सिंह कुशवाहा

हिन्दी विभाग, डी.ए-वी. कॉलेज,कानपुर, संबद्ध- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर

Downloads

Published

2000

How to Cite

प्रिया तिवारी, & डॉ.यतींद्र सिंह कुशवाहा. (2024). हिंदी यात्रा वृत्तांतों में जनजीवन और संस्कृति: पर्वतीय अंचल के विशेष संदर्भ में. Journal of the Oriental Institute, ISSN:0030-5324 UGC CARE Group 1, 73(4), 1534–1539. https://doi.org/10.8224/journaloi.v73i4.1105

Issue

Section

Articles